- साफ स्वच्छ सुंदर स्टेशन में शामली- बागपत रेलवे स्टेशन शामिल
- रेलवे लाइन के एप्रोच राेड को सुंदर बनाने के लिए भारतीय रेल जन सहभागीदारी कार्यक्रम शुरू
- संस्थाओं की बैठक में तैयार होगी सुंदर स्टेशन की कार्य योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अमृत भारत योजना में शामिल शामली रेलवे स्टेशन की पानीपत की निर्माण एजेंसी ने अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी की ओर से शुरूआती दौर में शामली रेलवे स्टेशन कार्यालय भवन का सुंदरी कार्य किया जा रहा है। साफ स्वच्छ सुंदर स्टेशन बनाने के लिए शामली और बागपत को शामिल किया गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 6 अगस्त को अमृत भारत योजना में शामिल रेलवे स्टेशनों की सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया था। इस मौके पर शामली रेलवे स्टेशन में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुए थे। शामली रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए नामित पानीपत की निर्माण एजेंसी ने अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। दूसरी ओर दिल्ली मंडल की ओर से शामली और बागपत रेलवे स्टेशनों को साफ स्वच्छ बनाने के लिए जनसहभागिता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत दिल्ली मंडल के वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग समन्वय कार्यालय स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली की ओर से जारी अपील में अनुरोध किया है कि रेलवे लाइन के दोनों ओर एप्रोच राेड को सुंदर बनाने के लिए भारतीय रेल जन सहभागीदारी के लिए गैर सरकारी संस्थाओ, ट्रस्ट धर्मार्थ संस्थाओ, उद्यान विशेषज्ञों, प्रतिष्ठित नर्सरी एनजीओ आदि आमंत्रित हैं। सभी गैर सरकारी संस्थाए, ट्रस्ट, धर्मार्थ संस्थाओं आवश्यक जानकारी के लिए आगामी 22 सितंबर तक ई-मेल पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियरिंग समन्वयक मंडल रेलवे प्रबंधक कार्यालय स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली में लिखित एवं मेल से प्राप्त कर सकते हैं।
उधर उत्तर रेलवे के सहायक मंडल अभियंता वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन को सुंदर एवं स्वच्छ रेलवे स्टेशन को बनाने के लिए गैर सरकारी संस्था, ट्रस्ट धर्मार्थ संस्थाए, उद्यान विशेषज्ञों प्रतिष्ठित नर्सरी एनजीओ की बैठक लेकर जल्द कार्ययोजना बनाकर भारत सरकार को भेजी जाएगी। भारत सरकार से धनराशि उपलब्ध होने के बाद कार्य कराया जाएगा।