फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में मुस्तैद रहें : कप्तान

Fri, 16 Oct 2015 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कांधला ब्लाक में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि कांधला ब्लाक अतिसंवेदनशील है। इसलिए पुलिस अधिकारी ड्यूटी में कोई लापरवाही न बरतें। घटना होने पर पुलिसकर्मी तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में एसपी विजय भूषण ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। कांधला ब्लाक को लेकर अधिक गंभीरता बरतने की जरूरत है। यहां सभी बूथ संवेदनशील हैं। हालांकि इन बूथों पर पेरामिलट्री फोर्स भी तैनात रहेगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए पुलिस फोर्स पर्याप्त है। यदि कहीं अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है, तो उसके लिए रिजर्व फोर्स है। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी व पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के नंबर रखें, ताकि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत संपर्क किया जा सके। इस दौरान सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ झिंझाना वसीम खान, सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती समेत सभी थानों के एसओ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें