फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग को प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग को प्रशासन की रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन

शामली। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार की गईं कैराना ब्लाक की खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय को लेकर विभाग में चर्चा बनी रही। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग को प्रशासन की तरफ से अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद बीईओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू होगी।
कैराना ब्लाक में तैनात बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय को सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम ने बुधवार सुबह शामली के मोहल्ला काकानगर में उनके किराये के मकान से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। विद्यालयों में यूनिफार्म का कपड़ा सप्लाई करने वाले ठेकेदार सत्यपाल की शिकायत पर मेरठ की सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने यह कार्रवाई की थी। शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम बीईओ को अपने साथ मेरठ ले गई थी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा विभाग को प्रशासन की तरफ से रिपोर्ट नहीं मिलने पर अभी कोई विभागीय कार्रवाई नहीं होना बताया गया है। बीएसए गीता वर्मा ने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें