फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़ डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक

Wed, 05 Apr 2017 12:32 AM IST
शामली, अमर उेजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र में करनाल हाईवे पर तीन अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


पहला हादसा सोमवार रात करनाल हाईवे स्थित गांव अहमदगढ़ के पास हुआ। 11 बजे के करीब करनाल की ओर से आए ट्रक चालक ने पुलिस चौकी के बैरियरों को तोड़ते हुए खडे़ ट्रक में टक्कर मार कर डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार हेल्पर पवन निवासी सहादतपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी ट्रक के केबिन के बीच फंस गया।

जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन को काट कर बाहर निकाल कर शामली भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, दूसरी घटना गांव टपराना में सुबह लगभग तीन बजे हुई। टपराना में गन्ने से भरा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था। 
विज्ञापन


करनाल की ओर से सूर्या कंपनी के बल्ब एलईडी लेकर गाजियाबाद से पंजाब जा रहा था। चालक सतीश निवासी बरेली को सामने से अन्य वाहन की रोशनी आंखों पर पड़ने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और खडे़ ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को शामली भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। 

उधर, तीसरी घटना में झिंझाना से कैराना रोड के बीच गांव जमालपुर में दो बाइक सवार आपस में टकराने पर जमालपुर के लोगों ने गांव बेदखेड़ी निवासी अजय को पकड़कर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार दिलाने के बाद आरोपी युवक नरेश निवासी जमालपुर को हिरासत में लिया है। घायल के चाचा इंद्रपाल निवासी बेदखेड़ी ने नरेश के साथ पांच  अन्य युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं, एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि अहमदगढ़ की घटना के बाद चालक फरार हो गया। टपराना की घटना में राजेंद्र सिंह निवासी गांव नंगली थाना दौराला ने सड़क किनारे खडे़ ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें