बाबरी क्षेत्र के गांव बन्तीखेडा मे निर्माणाधीन विजली घर
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के बंतीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन 400 केवीए का बिजलीघर मार्च 2021 में बनकर तैयार हो जाएगा। 738.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणधीन 400 केवीए बिजलीघर का कार्य तेजी के साथ चल रहा है।
प्रदेश सरकार में गन्ना विभाग में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंतीखेड़ा में 400 केवीए के बिजलीघर की सौगात दी थी। बंतीखेड़ा में 738.61 करोड़ रुपये की लागत से बिजलीघर का जनवरी 2019 में भूमि पूजन किया गया था। बिजलीघर का निर्माण बीएचईएल कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। बिजलीघर के निर्माण में कार्यालय भवन पर 50 प्रतिशत और बिजली विभाग का 11 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पावर कारपोरेशन विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 400 केवीए के बिजलीघर के निर्माण मार्च 2021 में पूरा होजाएगा। इस बिजलीघर से थानाभवन, जलालपुुर, कनियान, कंडेला समेत कई बिजलीघर जुड़ जाएंगे। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि बंतीखेड़ा 400 केवीए बिजलीघर का निर्माण पूरा होने से जिले की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।