फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डांडिया डांस में नृत्य कर बांधा समा

Thu, 26 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के एक फार्म हाउस में लायंस क्लब शामली क्राउन के तत्वावधान में दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का दूसरे दिन समापन किया गया। वहां कलाकारों के साथ लोगों व अतिथियों ने उत्साह के साथ जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व वहां मां भगवती की महाआरती की गई और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन


बुधवार शाम महोत्सव समापन पर मुख्य अतिथि लायन गवर्नर पंकज बिजलवन, नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल, अशोक बंसल, मयंक बंसल, अजय विश्वकर्मा, अंकित गोयल, राजकुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से मां भगवती की महाआरती के साथ शुभारंभ किया। अतिथियों ने राधा-श्रीकृष्ण बने कलाकारों के साथ फूल की होली खेली और जमकर नृत्य किया। इस बार डांडिया रास महोत्सव में वार्षिक पत्रिका स्पंदन का विमोचन मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। डांडिया रास में लोग मंत्रमुग्ध होकर डांडिया डांस कर रहे थे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल ने बताया कि डांडिया रास का आयोजन पिछले दस वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप विश्वकर्मा ने तीन लकी ड्रा के साथ साथ कई पुरस्कार भी निकले। इस अवसर पर अध्यक्ष वैभव प्रकाश गोयल, सचिव राहुल वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष, संजय संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, विनीत गोयल, विजय शर्मा, संजय गर्ग, अमित शयाम, अंकुर गोयल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. नीलेश वशिष्ठ, आशु गर्ग, रामगोपाल शर्मा, गौरव गोयल, प्रभात मित्तल, सुमेश मित्तल, मोहित वर्मा, शुभम गोयल, आयुष्मान सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें