शामली। मुजफ्फरनगर व शामली के औषधि निरीक्षक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. इसमपाल ने बताया शासन के निर्देश पर 21 तरह की औषधि की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन दवाओं की जांच में स्टेरॉयड की मात्रा ज्यादा पाई गई है।
उन्होंने बताया शासन से प्रतिबंधित औषधि के नाम विश्वास गुड हैल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, पेनकिल चूर्ण, एज फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डायबियन्ट शुगर केयर टैबलेट, हाईपावर मूसली कैप्सूल, डाइबियोग केयर, झंडू लालिमा ब्लड एण्ड स्किन, हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सिरप, सिस्टोन सीरप, बायना प्लस आयल, वातारिन ऑयल, लिव 52, न्यू रिविल, बोस्टा एमआर टेबलेट शामिल हैं। इसके अलावा नकली औषधियों में ज्वाला दाद, रूमों प्रवाही, सुन्दरी कल्प सीरप, त्रयोदंशाग गुग्गुल, वेदान्तक वटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कंप्सूल, बोस्टा 400 टेबलेट, बायना प्लस कैप्सूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अगर निरीक्षण के दौरान ये औषधियां किसी होलसेलर या रिटेलर के पास पाई जाती हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
मुख्य आरक्षी का उपचार के दौरान निधन
बाबरी। बाबरी थाने पर तैनात मुख्य आरक्षी नवीन कुमार (51) का मेरठ के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार दोपहर को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इंदिरापुरम टीपी नगर मेरठ के निवासी थे। बाबरी थाने पर 27 मई 2022 से तैनात थे।