फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: झारखंड, बिहार से पंजाब की जा रही थी डोडा पोस्त की तस्करी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। आबकारी पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कार सवार डोडा-पोस्त तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की कार से चालीस किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। झरखड़, बिहार से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ लाकर पंजाब में तस्करी करते हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरियाणा बार्डर स्थित बिडौली चेकपोस्ट पर आबकारी निरीक्षक महिमा चौधरी एवं बिड़ौली चेकपोस्ट प्रभारी राकेश गौतम चेकिंग कर रहे थे, तभी हरियाणा की ओर से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। कार के रुकते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति को पकड़कर कार की तलाशी ली तो कार के अंदर से 40 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सुखविंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव लठानवाला कपूरथला पंजाब बताया। वहीं फरार आरोपी का नाम अमनजोत पुत्र मंजीत सिंह निवासी लुधियाना बताया।
थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कार से चालीस किलो डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब से बिहार जा रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया की झारखड़, बिहार से कारों में मादक पदार्थ लाकर पंजाब में तस्करी करते हैं। वहीं पकड़ा गया आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी में तीन बार, फरार आरोपी भी दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें