फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांईधाम के पास उपरिगामी पुल निर्माण पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम के निर्देश पर इंजीनियरों की बनाई टीम, दो दिन तक जांच करेगी
विज्ञापन

- एनएचएआई के अभियंता जांच टीम में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। बागपत एनएचएआई के अफसरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बीच बैठक हुई। जिसमें दिल्ली-शामली-सहारनपुर और बाईपास के उपरिगामी पुल निर्माण पर रोक लगाए जाने पर सहमति बन गई है। डीएम रविंद्र सिंह के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, आरईएस, एनएचएआई बागपत के इंजीनियर और यातायात निरीक्षकों की टीम दो दिन में जांच करके तकनीकी रिपोर्ट तैयार करके डीएम को सौपेंगी। इस दौरान सांईधाम के पास शामली बाईपास पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल का निर्माण बंद रहेगा।
बृहस्पतिवार को थानाभवन सर्किट हाउस में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह के साथ बैठक की गई। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना-शामली-बाईपास को सहारनपुर रोड पर अंबा विहार के सामने 90 डिग्री पर मोड़ दिए जाने से दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र बना दिया है। एनएचएआई बागपत के अफसरों ने जिला प्रशासन को अंधेरे पर रखकर मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास को करनाल-सहारनपुर में मिला दिया है। आम नागरिकों के विरोध के चलते जिला प्रशासन को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांईधाम पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल शामली बाईपास पर बनाया जा रहा है। जिसमें मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास को उपरिगामी पुल के अंडरपास से निकालनेे की व्यवस्था की गई है। यह नियम विरुद्ध है। एनएचएआई बागपत ने मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना-शामली-बाईपास को अंबा विहार से निकालकर पहली चूक और एक हाईवे को दूसरे हाईवे के अंडरपास से निकालने की दूसरी चूक की जा रही है।
बैठक में डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, आरईएस के अधिशासी अभियंता, एनएचएआई बागपत के प्रबंधक ललित पाल, यातायात अधीक्षक शामली को मिलाकर संयुक्त एक तकनीकी जांच के लिए समिति बनाई गई है। यह समिति दो दिन में तकनीकी जांच की रिपाेर्ट डीएम को सौपेंगी। बैठक में एनएचएआई की ओर से बागपत के परियोजना निदेशक नरेंद्र पाल सिंह, प्रबंधक ललित पाल, एनएचएआई के जिला प्रभारी राजन पांडे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सनतगुप्त ऋषि, सहायक अभियंता मौजूद रहे। बैठक में सहारनपुर रोड और शामली बाईपास पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल निर्माण पर रोक लगा दी गई।
- बाईपास पर लगाए गति अवरोधक, लोग परेशान
फोटो समाचार
शामली। दिल्ली-शामली सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास पर हल्के और भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया दिया गया है। शामली में सहारनपुर क्राॅस जंक्शन के पास उपरिगामी पुल निर्माण के मद्देनजर निर्माण एजेंसी की ओर से शामली तहसील से साईधाम और मेपल्स स्कूल जाने के लिए सीमेंट के बड़े पत्थरों के अवरोधक लगाकर बाईपास पर आवागमन को रोक दिया गया है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास पर सांईधाम के पास उपरिगामी पुल प्रस्तावित है। पिछले एक सप्ताह से पुल का निर्माण चल रहा है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर बाईपास पर सांईधाम के पास पुल के पिलर खड़े करने के लिए फाउंडेशन का निर्माण चालू है। सांईधाम से तहसील जाने वाले बाईपास पर सहारनपुर क्राॅस जंक्शन से लेकर तहसील की ओर जगह-जगह बाईपास को खोद दिया गया है। बाईपास को शामली तहसील के पास सीमेंट के पत्थरों के अवरोधक लगाकर रोक दिया गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें