फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बायोमेट्रिक मशीन से लगेगी सफाईकर्मियों की हाजिरी

Fri, 15 Dec 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रत्येक वार्ड में लगाई जाएगी बायोमेट्रिक मशीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने सफाई नायकों की बैठक लेकर वार्डों में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। सफाई नायक बायोमेट्रिक मशीन से सफाईकर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
बृहस्पतिवार को पालिका में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई नायक व कार्यवाहक सफाई नायकों की बैठक ली। उन्होंने सफाई नायकों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम एवं द्वितीय पाली में कर्मचारी सफाई व्यवस्था समय से पूर्ण करें और मंदिरों के आसपास कली चूना डाला जाए। इसके बाद सफाई नायक अपने मोबाइल से फोटो खींचकर उसे अपने उच्चाधिकारियों को भेजकर अवगत कराएं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए हर वार्ड में एक बायोमेट्रिक मशीन लगवाई जाएगी, जिससें सफाई नायक वार्ड में सफाई करने वाले कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इससे कार्य करने में पारदर्शिता आएगी और सफाई संबंधी समस्याएं भी कम होंगी। प्रतिदिन पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी एक वार्ड की संपूर्ण सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।
- पालिकाध्यक्ष ने रैन बसेरे का किया उद्घाटन
शामली। पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने नगरपालिका में रैन बसेरे का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में लोगों को ठंड के चलते कोई परेशानी न हो, इसके लिए पालिका की तरफ रैन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्तियों के लिए बैड, कंबल, तकिया, मच्छरदानी, शुद्ध पेयजल, शौचालय व स्नान घर आदि की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे में रात गुजारने के लिए महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क किनारे कोई रात न गुजारे, इसके लिए मॉनिटरिंग व सड़क किनारे सोने वाले व्यक्तियों को रैन बसेरे में लाने का कार्य भी पालिका स्तर पर किया जाएगा। इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों आदि पर रात्रि में अलाव की व्यवस्था करने के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पालिका ईओ रामेंद्र सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश सैनी, सभासद विनोद तोमर, आशीष गुप्ता, रोबिन गर्ग, राजीव गर्ग, मनोज उपाध्याय, पंकज गुप्ता, सफाई नायक हाशिम, नरेश महरोलिया, जाकिर हुसैन, राजन पाहिवाल, हंसराज, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें