फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कर्यकर्ताl संवाद
विज्ञापन
शामली। ऊन तहसील के कुछ लेखपालों पर काम के बदले लोगों से वसूली, परेशान करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीती 14 फरवरी को उन्होंने ऊन एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा था कि हथछौया और हरसाना के कार्य कराने के लिए कुछ अधिकारी सुविधा शुल्क मांगते हैं। कागजों में कमी बताकर कार्य को पूरा नहीं किया जाता। जिससे ग्रामीण परेशान है। एक लेखपाल पर कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता का आरोप लगाया। आरोप है कि लेखपाल आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सौरभ कुमार, आर्यन कुमार, मिथुन सिरोही, देवीचंद, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज चौहान आदि शामिल रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि झिंझाना में दुर्गापुर रोड, प्राचीन शिव मंदिर है, जिस पर विद्युत लाइन के लिए खंभे लगा दिए गए हैं, लेकिन आज तक उन पर विद्युत लाइन नहीं खींची गई। महाशिवरात्रि से पूर्व लाइन खिंचवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह, सुरेंद्र कुमार, अनुज चौहान, रजत निर्वाल, सतीश कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें