शामली रेलवे रोड पर पुतला जलाते बजरंग सेना के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
बजरंग सेना ने वारिस पठान का पुतला फूंका
शामली। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के नेता वारिस पठान द्वारा दिए गए बयान पर बजरंग सेना भड़क गई। कार्यकर्ताओं ने शहर के रेलवे रोड पर वारिस पठान का पुतला फूंककर विरोध जताया।
वारिस पठान द्वारा कर्नाटक में हुई जनसभा के दौरान दिए गए बयान 100 करोड़ पर भारी हैं, 15 करोड़ बयान का बजरंग सेना ने पुरजोर विरोध किया है। सेना के जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज ने बयान जारी कर कहा कि वारिस पठान का बयान देश को तोड़ने वाला है। ऐसे ही लोग देश में नफरत फैैलाते हैं। जिस गैर जिम्मेदाराना ढंग से उन्होंने ये बयान दिया है, सरकार को उस पर केस दर्ज कर सख्त सजा देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने वारिस पठान का पुतला फूंका ओर वहां से चले गए। इस दौरान बासू, अमित राणा, रितिक, विशाल, अभिषेक, जगपाल, मनोज, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।