फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बीमा कंपनी के संग्रहकर्ता से नकदी से भरा बैग छीना

Tue, 07 Feb 2023 05:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- कसेरवा खुर्द के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात
विज्ञापन

- बैग में 57,936 रुपये, टैब और बायोमैट्रिक मशीन रखी थी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव कसेरवा खुर्द के निकट फाइनेंस कंपनी के संग्रह कर्ता से बाइक सवार तीन बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 57,836 रुपये, टैब और बायोमेट्रिक मशीन थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव नथमलपुर निवासी सतीश कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह भारत फाइनेंस करमूखेड़ी शामली का कलेक्शन एजेंट है। सोमवार को वह कंपनी के कार्यालय से भारत फाइनेंस की किस्त लेने के लिए गांव कसेरवा खुर्द गया था। गांव कसेरवा खुर्द से किस्त के 57,836 रुपये का कलेक्शन लेकर बैग में रखकर गांव बराला जा रहा था। रास्ते में वह इंद्रपाल के नलकूप के निकट बाइक सड़क किनारे खड़ी करके लघुशंका कर रहा था, उसी समय बराला की तरफ से बाइक पर तीन युवक आए। उन्होंने उसके बराबर में आकर बाइक धीमी कर उसके कंधे के नीचे दबे बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में कलेक्शन की रकम के अलावा कंपनी का टैब, लोन फार्म और बायोमैट्रिक था। आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें