फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फल, सब्जी व मशरूम की खेती पर सरकार देगी दस लाख

Tue, 07 Feb 2023 05:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना लागू की
विज्ञापन

- दस लाख के लोन पर मिलेगी साढ़े तीन लाख की सब्सिडी, 37 उत्पाद योजना में किए गए हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए फल, सब्जी, मशरूम व गुड़ सहित 37 उत्पाद के लिए उद्योग लगाने पर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत दस लाख रुपये का लोन देने की घोषणा की है। इसके लिए जनपद को 124 का लक्ष्य मिला है।
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना को लागू कर दिया है। योजना में 37 उत्पाद को शामिल किया गया है। युवा किसी के लिए भी जिला उद्यान विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को उत्पाद के लिए दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। जिस पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। शासन ने इसके लिए 124 का लक्ष्य जनपद को दिया है। योजना में गुड़ उत्पादन को भी शामिल किया गया है। योजना में एक परिवार के एक ही व्यक्ति को लाभ दिया जाएगा। परिवार के दो सदस्य आवेदन करते हैं तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। पीएमएफएमई योजना के लिए न्यूनतम उम्र 18 और आठवीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

-
ये उत्पाद हैं शामिल
योजना में बेकरी, पशु एवं मुर्गी चारा, दाल मिल, राइस मिल, फ्लोर मिल, ऑयल मिल, दुग्ध उत्पादन उद्योग, हर्बल, मशरूम, मक्का, सोयाबीन, मसाला, गुड़ उत्पादन, सब्जी, फल, केला, महुआ, वन उत्पाद, बांस, मेवा, नमकीन, मिठाई, अचार मुरब्बा, जूस, टोमेटो सॉस, लड्डू, पेड़ा, सोया पनीर, बिस्कुट, आरओ प्लांट, आइसक्रीम फैक्टरी आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


शासन ने लक्ष्य निर्धारित कर दिया है और इसको पूरा करने के लिए युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। योजना में दस लाख रुपये का लोन दिया जाएगा। इस पर 35 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उनके पास जो भी आवेदन आ रहे हैं उनको बैंक में भेजा जा रहा है। जिससे युवा अपना उत्पाद शुरू कर सकें। -सत्येंद्र मान, जिला उद्यान अधिकारी, शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें