फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी पत्नी से बदलसूकी, हमला किया

Sat, 10 Aug 2024 05:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिड़ौली में सड़क के बीच खड़ी कार को हटाने की बात कहने पर छह लोगाें ने कार सवार हरियाणा के पानीपत निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर व उनकी पत्नी से अभद्रता की। आरोपियों ने चलती कार पर हमला किया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार सवार अज्ञात छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

हरियाणा के सेक्टर सात पानीपत निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दिलराज सिंह अपनी पत्नी शिक्षिका शैफाली के साथ बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार से पानीपत लौट रहे थे। जब वे बिड़ौली पुल के नीचे पहुंचे तो बीच सड़क में एक कार खड़ी थी। दिलराज सिंह ने कार को सड़क से हटाने के लिए कहा तो कार सवार युवकों ने अपनी कार को नहीं हटाया। बल्कि कार से उतरकर उनकी कार के पास आए और अभद्रता करते हुए अश्लीलता पर उतर आए। उन्होंने इसका विरोध किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो दंपती अपनी कार लेकर वहां से चल दिए।
आरोप है कि यमुना पुल से थोड़ा पहले पहुंचे तो आरोपी अपनी कार को रॉन्ग साइड से लेकर आए और उनकी चलती कार पर हमला किया। दंपती वहां से किसी तरह से जान बचाकर निकले। पीड़ित दंपती ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाए। इस मामले में दिलराज सिंह की पत्नी की तरफ से थाना झिंझाना पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें