फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में मरीज बढ़ने पर सैंपल लेने का समय दो घंटे बढ़ाया

Sat, 10 Aug 2024 05:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर सैंपल लेने का समय भी दो घंटे बढ़ाया गया है। पहले मरीजों के सैंपल 12 बजे तक लिए जाते थे। अब बढ़ाकर दो बजे तक कर दिया है। रोजाना लगभग 150 सैंपलों की जांच की जा रही है। अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश न होने के कारण मौसम में उमस व गर्मी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में पहले मरीज एक हजार के आसपास आ रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिन से मरीज 1700 के आसपास आ रहे हैं। मरीज बढ़ने के कारण पैथोलोजी लैब पर सैंपल देने वालों की भीड़ है। मरीजों के सैंपल दोपहर 12 बजे तक लिए जा रहे थे, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सैंपल लेने का समय बढ़ाकर दोपहर दो बजे तक कर दिया गया है। लैब टैक्नीशियन शिवांगी ने बताया पहले एक दिन में 70-80 सैंपलों की जांच हो रही थी। अब 150 के लगभग सैंपलों की जांच हो रही है।

सैंपल बढ़े, स्टाफ घटा
जिला अस्पताल में सैंपलों की संख्या बढ़ गई है और समय भी दो घंटे बढ़ाया गया है, लेकिन स्टाफ की कमी हो गई। कोविड संक्रमण काल में आउटसोर्सिंग पर पांच कर्मचारियों को पैथोलोजी में लगाया गया था। शासन स्तर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का समय न बढ़ने के कारण उन्हें हटा दिया गया है। अब लैब में पैथोलोजिस्ट के अलावा दो लैब टैक्नीशियन और एक लैब सहायक ही रह गए हैं।
विज्ञापन

लैब में ये हो रही जांचें
जिला अस्पताल की पैथोलोजी लैब में सीबीसी, मलेरिया, डेंगू टायफाइड, चिकनगुनिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, वीडीआरएल, ब्लड ग्रुप, यूरिन, शुगर व सीआरपी आदि की जांच हो रही है।
पिछले करीब 15 दिन से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज बुखार, नजला व खांसी के मरीज आ रहे हैं। मरीज बढ़ने के कारण सैंपलों को लेने का समय 12 बजे से बढ़ाकर दो बजे किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें