फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्फ ये गर्मी... शामली का तापमान 41 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में हाल हुआ बेहाल
विज्ञापन

शामली। करीब चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम नागरिकों का हाल बेहाल है। पिछले 24 घंटे में दिन का तीन और रात का एक डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ने से मंगलवार को भीषण गर्मी से दिन का पारा 41 और रात का पारा 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन और रात का पारा बढ़ने से गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे से दिन का तीन और रात का एक डिग्री पारा बढ़ने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। भरी गर्मी से दिन, रात में लोगों के पसीने छूूट रहे हैं। गर्मी होने से आफिस और मकान तपने लगे है। पंखों की हवा भी गरम लग रही है। मंगलवार को दिन निकलते ही सूरज की धूप के साथ ही गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर तक धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया। लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया। हवा भी गरम लगने लगी। भीषण गर्मी के चलते दिन का तापमान 41 और रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक बुधवार को भी भीषण लोगों को सताएगी। दिन का अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार, शुक्रवार शनिवार को दिन का मौसम मिश्रित रहेगा। रविवार को बूंदाबांदी होने के बाद मौसम में बदलाव आएगा। दिन और रात का तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें