फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे, टपराना-शामली बाईपास पर उपरिगामी पुलों का कार्य पिछड़ा

विज्ञापन
मेरठ करनाल हाईवे के पूर्वी यमुना नहर का पुल
विज्ञापन
- पुलों की एप्रोच रोड दो माह में होगी पूरी, रेलवे उपरिगामी पुलों की अनुमति के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू
विज्ञापन

विकास की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
शामली। समयावधि खत्म होने के बाद भी मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास के प्रस्तावित उपरिगामी पुलों व एप्रोच रोड का निर्माण पिछड़ता जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने की तिथि खत्म होने के बाद भी बिडौली यमुना नदी के पुल की एप्रोच रोड, म्यान कस्बा, केरटू, सींगरा अहमद गढ, टपराना, मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर पुल की एप्रोच रोड और गोहरनी में रेलवे का पुल और एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है। निर्माण एजेंसी की धीमी रफ्तार के कारण निर्माण पूरा होने में कम से कम छह माह लगेंगे।
मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास का कार्य ढाई साल पहले शुरू हुआ था। हाईवे और बाईपास का कार्य पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी को एनएचएआई की ओर से 31मार्च 2023 तक का समय दिया था। बिडौली यमुना नदी पुल, बिडौली में उपरिगामी सेतु, झिंझाना में गाड़ीवाला चौक उपरिगामी पुल और एप्राेच रोड बनकर तैयार हो चुके हैं। बिडौली में यमुना नदी पुल की एप्रोच रोड, म्यान कस्बा, सींगरा-अहमदगढ़, टपराना उपरिगामी पुल और एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन

टपराना से शामली में सहारनपुर रोड तक दस किमी लंबाई के बाईपास पर बधेव और मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर का उपरिगामी पुल तैयार है। एप्रोच रोड का कार्य चल रहा है। गोहरनी में रेलवे लाइन पर उपरिगामी पुल के पिलर खड़े है। इस पर लिंटर डालने का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। दूसरी ओर, सहारनपुर रोड पर अंबा विहार से साईं धाम से आगे क्रास जंक्शन तक सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर और अंडरपास का कार्य अधूरा है।
निर्माण एजेंसी के साइट इंजीनियर अजय चारण का कहना है कि उनका प्रयास है कि अगले दो माह में हाईवे और बाईपास के उपरिगामी पुलों की एप्रोच रोड का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे उपरिगामी पुलों का निर्माण रेलवे से अनुमति लेकर पूरा किया जाएगा। उनका कहना है कि बिडौली में यमुना नदी का पुल तैयार है। पुल के बराबर में मंदिर आने से दूसरी जगह मंदिर बनने के बाद यमुना नदी के पुल की एप्रोच राेड का कार्य पूरा होगा। अगले माह नए मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।
सर्विस रोड का धीमा निर्माण बना मुसीबत
फोटो
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे की सर्विस रोड लोगों के लिए मुसबीत बन गई। धीमी गति से चल रहे कार्य ने दुकानदारों से लेकर राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में पानी सूखने पर धूल तथा रोड पर पड़ी रोड़ी से दुर्घटनाएं हो रही है। हाईवे निर्माण पूरा होने का तय समय भी समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक शामली से बिडौली तक बन रहे छह फ्लाई ओवर में से मात्र दो पुलों पर यातायात शुरू हुआ है।
मेरठ करनाल हाईवे पर निर्माण टीम के धीमी गति से कार्य करने से पुलों के बराबर में बने सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे तथा गड्ढों में निर्माण टीम द्वारा डाले गए पानी सूखने के बाद उड़ती धूल ने सभी को परेशानी में डाला हुआ है। सर्विस रोड पर बनाए जा रहे नालों का निर्माण कार्य भी अधर में लटका हुआ है। जिससे सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह पड़ी रोड़ी से छोटे वाहनों के फिसलने से एक माह में दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। इन सबके बावजूद भी निर्माण टीम सर्विस रोड के कार्य में तेजी नहीं ला रही है।
विज्ञापन

शामली से लेकर बिडौली यमुना पुल तक बन रहे छह फ्लाईओवरों में सिर्फ झिंझाना गाड़ी वाला चौक तथा बिडौली तिराहे के ही उपरिगामी पुलों पर आवागमन शुरू हुआ है। निर्माण टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय चारण ने बताया कि मेरठ की ओर से सर्विस रोड का कार्य पूर्ण होता हुआ आ रहा है। यहां के सर्विस रोड़ की बराबर में नालों का निर्माण कार्य चल रहा है। नाला निर्माण कार्य पूर्ण होते ही सर्विस रोड को फाइनल टच दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें