फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी-भंदौड़ा मार्ग बना अन्य जिला संपर्क मार्ग

विज्ञापन
बाबरी-बदौड़ा मार्ग - फोटो : shamli
विज्ञापन
बाबरी-भंदौड़ा मार्ग बना अन्य जिला संपर्क मार्ग
विज्ञापन

शामली। बाबरी से भंदौड़ा मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। इस मार्ग को अन्य जनपद मार्ग के रुप में स्वीकृति मिल गई है। 5.50 मीटर चौड़ाई के मार्ग का टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण होगा।
थानाभवन विधान सभा क्षेत्र के बाबरी से भंदौड़ा ग्रामीण मार्ग खस्ताहाल में था। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने इस संपर्क मार्ग को अन्य जिला संपर्क मार्ग के रुप में बदलने के लिए स्वीकृति कराई है। 4.53 किमी लंबाई और 5.50 मीटर चौड़ाई की जिले के बाबरी भंदौड़ा मार्ग की 4 करोड़ 75 लाख 92 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा गया था। शासन ने बाबरी से भंदौड़ा मार्ग को अन्य जनपद मार्ग के रुप में प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5.50 मीटर चौड़ाई के अन्य जनपद मार्ग के लिए शासन से एक करोड़ 50 लाख रुपये धनराशि अवमुक्त कर दी गई। लोक निर्माण विभाग के अनुसचिव राजेश कुमार पांडे व मुख्य अभियंता का बाबरी-भंदौड़ा मार्ग की अन्य जनपदीय मार्ग की स्वीकृति का 30 दिसंबर को पत्र लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को प्राप्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिह ने बताया कि जल्द ही जिले के बाबरी से भंदौड़ा अन्य जिला संपर्क मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी माह जनवरी माह में निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। उधर, प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बाबरी-भंदौड़ा ग्रामीण मार्ग को अन्य जिला संपर्क मार्ग में बदलने चौड़ीकरण के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग के केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर स्वीकृति कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें