श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में 56 प्रकार का भोग लगाया गया
श्री हनुमान धाम पर अखंड रामायण का पाठ का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
शामली। कोरोना संक्रमण के चलते संकट मोचन हनुमान बजरंग बली का जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में 56 प्रकार का भोग लगाया गया। इसके अलावा अखंड रामायण का पाठ का आरती और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में बाबा बजरंगबली के जन्मोत्सव पर सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने बताया कि इस समय वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के संकट को देखते हुए यह आयोजन अत्यंत ही सूक्ष्म रूप के साथ मनाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुजारी देव आनंद शास्त्री और कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा विधि विधान के साथ पूजा की गई। बाबा बजरंगबली को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। कार्यक्रम के पूर्ण होने पर बाबा बजरंग बली की महाआरती की गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव राजकुमार मित्तल, संदीप नामदेव, पुनीत जैन, वंश नामदेव, अमित गर्ग, गुरु शरणम रुहेला, शिवम गिरी, नमन कर्णवाल, दर्पण सहानी आदि मौजूूूद रहे।
उधर, करनाल रोड स्थित श्रीबाला धाम मंदिर में सुबह साढे़ सात बजे श्रीबालाजी महाराज को पंडित अभिषेक तिवारी और राकेश तिवारी की ओर से लड्डू-पुरी का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर श्रीबालाजी धाम के प्रमुख सेवादार उत्तम जिंदल, सचिन बंसल, कपिल जिंदल, कुबेेर जिंदल मौजूद रहे।