फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीम मंसूरी दूसरी कक्षा पास, बुशरा ग्रेजुएट

विज्ञापन
कैराना में शादी के बाद अपने घर पर अपनी बेगम बुशरा के साथ खुश अजीम मंसूरी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
अजीम मंसूरी दूसरी कक्षा पास, बुशरा ग्रेजुएट
विज्ञापन

कैराना (शामली)। हापुड़ की बुशरा से निकाह करने वाले अजीम मंसूरी बेहद खुश हैं। अजीम दूसरी कक्षा पास है तो वहीं अजीम की बेगम बुशरा ने बीकॉम कर रखा है। अजीम ने कहा कि जीवनसाथी मिलने से वह खुश हैं। शीघ्र ही वह उमरा करने मक्का शरीफ जाएंगे। शादी के बाद अजीम के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के 2.6 फीट कद के बेटे अजीम मंसूरी की बरात बुधवार देर रात हापुड़ में निकाह के बाद दुल्हन बुशरा को लेकर कैराना लौटी। जहां शादी का जश्न मना। अजीम की बेगम बुशरा का कद 3.2 फीट का बताया गया है। घर पहुंचने पर उनकी मां ने दोनों को आशीर्वाद दिया। बृहस्पतिवार को अजीम मंसूरी ने कहा कि अल्लाह ताला ने उसकी जोड़ी हापुड़ में बनाई थी। अब शादी होने के बाद वह और उसका परिवार बेहद खुश है। अजीम मंसूरी ने कहा कि वह मुंह दिखाई की रस्म में अपनी पत्नी को सोने की अंगूठी नहीं दे सका है, क्योंकि वह तैयार नहीं हुई थी। हालांकि, एक-दो दिन में अंगूठी देगा। अजीम ने कहा कि बीवी ने बीकॉम फाइनल कर रखी है। बीवी और पढ़ना चाहेगी तो पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

अजीम के दादा हाजी सलीम मंसूरी, बहनोई आसिफ मंसूरी व भाई नईम मंसूरी ने बताया कि कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए उनकी ओर से अभी दावत-ए-वलीमा का कार्यक्रम नहीं किया गया है। अजीम के भाई नईम मंसूरी ने बताया कि उसने अपनी भाभी बुशरा को मुंह दिखाई के लिए एक चांदी का लॉकेट व अंगूठी दी है।
--
दिनभर लगा रहा लोगों का तांता
हर कोई अजीम मंसूरी के साथ उसकी पत्नी बुशरा का दीदार करना चाहता है। बृहस्पतिवार को अजीम मंसूरी के आवास पर आसपास में रहने वाली महिलाएं और क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने अजीम को शादी की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

--
5100 रुपये मेहर के बांधे
अजीम मंसूरी के भाई नईम ने बताया कि हापुड़ में निकाह के दौरान 5100 रुपये की मेहर रखी गई। अजीम को एक अंगूठी, गले की एक चेन व हाथ की घड़ी भेंट की गई। सालियों को जूते उठाने पर 11 सौ रुपये का शगुन दिया गया। हापुड़ में निकाह के समय बहुत भीड़ होने पर पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की।

कैराना में शादी के बाद अपने परिवार के लोगों कें बीच अजीम मंसूरी।- फोटो : SHAMLI

कैराना में शादी के बाद अपने छोटे भाई नईम के लगे लगते अजीम मंसूरी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें