फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष मलिक प्रकरण : सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सद्दाम खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि पोस्ट में हाईकोर्ट के आदेश को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

सद्दाम खान के नाम से फेसबुक पर आयुष मलिक प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई से संबंधित पोस्ट की थी। इसमें पुलिस को फटकार लगाने संबंधी बातें लिखी गई। जांच अधिकारी थाना प्रभारी विरेंद्र कसाना ने बताया कि वायरल पोस्ट में न्यायालय के आदेश को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया। आरोपी सद्दाम खान निवासी गांव आमवाली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें