फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर में ताले, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर यात्रियों का टोटा

विज्ञापन
शामली कोरोना वायरस के चलते बंद पडा आरके इन्टर कॉलेज - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जागरूकता: लगा रहे मास्क, बरत रहे सावधानी
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना वायरस का कोई भी केस नहीं मिला है, लेकिन सरकारी अमला तमाम एहतियाती उपाय कर रहा है। स्कूल कॉलेज, कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। सिनेमाघरों पर ताले लटक गए हैं, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सूने हैं। जगह - जगह जागरूकता अभियान चल रहे हैं। लोगों में इसका असर है। मास्क लगाकर लोग घरों से निकलने लगे हैं। अमर उजाला टीम ने बुधवार को सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक विभिन्न स्थानों हाल जाना, पेश है रिपोर्ट -
- आरपीएफ ने किया यात्रियों को जागरूक
रेलवे स्टेशन पर बैंच पर बैठे कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। लोनी के इकबाल, शौकीन ने मास्क लगाया हुआ था। इधर उधर घूम रहे कई यात्री भी मास्क लगाए हुए थे, तभी मास्क लगाए आरपीएफ कर्मी वहां आए और लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी। कहा कि भीड़ वाले स्थान पर मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन

- मरीजों ने दुपट्टे को ही बनाया मास्क
सीएचसी पर मरीजों की कतार लगी थी। ओपीडी रजिस्ट्रेशन और दवा वितरण केंद्र पर 40 से अधिक मरीज कतारबद्ध खड़े थे। कई महिलाओं पर मास्क नहीं थे तो दुपट्टे और साड़ी के पल्लू को मास्क की तरह प्रयोग कर रही थीं।
- बस अड्डा सूना, बसों में सवारियों का टोटा
दिल्ली रोडवेज बस अड्डे पर दोपहर के वक्त वेटिंग रूम भी सूना था। यात्री नजर नहीं आए। बड़ौत जा रही बस में 8-10 सवारी थीं लेकिन पानीपत (हरियाणा) जा रही बस में केवल एक ही यात्री बैठा था। परिचालक ने बताया कि पांच छह दिन से यही हाल चल रहा है।
- स्कूल सूना, कॉलेज में लगा नोटिस
कैराना रोड स्थित स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में छुट्टी थी। हिंदू महिला महाविद्यालय का मैन गेट बंद था। नोटिस बोर्ड पर कोरोना वायरस के कारण अवकाश की सूचना चस्पा थी। बताया गया कि परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
विज्ञापन

- सिनेमाघर पर ताला, पोस्टर भी उतारे
शहर के कैराना रोड स्थित विजय सिनेमा में ताला लटका हुआ था। हारुन, कासिम और दीपक यहां फिल्म देखने आए लेकिन बताया कि सरकार के आदेश पर सिनेमाघर बंद है। फिल्म के पोस्टर भी उतार लिए गए थे।

शामली रोडवेज बस अडडे खाली पडी बस- फोटो : SHAMLI

शामली में खाली पडा रोडवेज बस अडडा- फोटो : SHAMLI

शामली रेलवे स्टेशन पर मास्क लगा कर बैठे यात्री- फोटो : SHAMLI

कोरोना वायरस के चलते शामली में बंद पड़ा विजय सिनेमा हॉल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें