कई इलाकों में नहीं दिखी सजगता
शामली/कांधला। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर देशवासियों से जनता कर्फ्यू की अपील की थी 90 फीसदी जनपदवासी इसे लेकर एकजुट भी दिखे, लेकिन कुछ जगह लोग सजग नजर नहीं आए। शहर की कलंदरशाह में सुबह काफी चहल पहल थी। लोग गलियों में घूमते औ रएक दूसरे से बात करते नजर आए। कुछ दुकानें भी खुली थी।
यही हाल कांधला कस्बे में कुछ जगह दिखा। कस्बे के मोहल्ला खैल और कांधला देहात की नई बस्ती में गली मोहल्ले में सुबह के समय दुकानें खोल ली गई थी। लोगों की अच्छी खासी चहल पहल नजर आई। इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची पुलिस गश्त पर आई और लोगों को समझाया। उन्हें बताया कि ये अपील बीमारी से बचने की है पुलिस के समझाने के बाद लोगों ने अपनी दुकानें बंद कराई और घरों में गए। इसी तरह कैराना कस्बे के दरबार कला में भी दो दुकानें खुली थी पुलिस ने वहां जाकर लोगों को समझाकर दुकानें बंद करा दी।