शामली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजय भटनागर ने कहा कि एड्स लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर उपचार कराएं तो इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
सोमवार को हिंदू कन्या महाविद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय भटनागर ने छात्राओं को एड्स से बचाव और सावधानियों की जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य एड्स की बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना है। जागरूकता और ही इस बीमारी से बचने का सबसे आसान और बेहतर तरीका है। एड्स नियंत्रण अधिकारी डा. सफल कुमार ने बताया कि एचआईवी नाम के विषाणु से फैलती है। इससे बचाव के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में छात्राओं शिवानी, मुस्कान, दीप्ति, आयशा, प्रिया, एकता, आयुषी, मानसी, स्वाति, ईरम, शाईन, प्राची, सोनाली, मीनाक्षी, सवेेरा, रूबल आदि ने लघु नाटिका, कविता, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स राग के लक्षण एवं रोकथाम के बारे में अपनी अभिव्यक्ति प्रकट की। मौके पर पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबी आजम, डीपीसी राहुल त्यागी, और टीबी एचआईवी कोर्डिनेटर विपिन गुप्ता, कालेज सचिव ब्रजभूषण संगल, प्राचार्या डा. मंजू गर्ग और कालेज स्टाफ मौजूद रहा।