शामली शिव चौक पर हैदराबाद की रेप पिडिता को कैडल जला श्रद्धाजंलि देते बजंरग सेना के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
शामली। हैदराबाद की बिटिया के साथ हुई घटना पर बजरंग सेना कार्यकर्ताओं ने दुख जताते हुए कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोमवार को शहर के सुभाष चौक पर बजरंग सेना कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर बजरंग सेना के जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष ममता तोमर, जिलाध्यक्ष मीरा चावला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आरती सैनी, मंडल सह प्रभारी अनुज राणा, सोनू चावला, अमित राणा आदि रहे