गर्भवती महिलाओं को पोषक उपहार देकर किया जागरूक
-संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार-
शामली। लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट और मैनेजेंमेट की ओर से एचएलपीपीटी मेरीगोल्ड संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट उत्पादों के पैकेट निशुल्क दिए गए। गर्भ रक्षा मंत्र के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सहज प्रसव और स्वस्थ गर्भ स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए मंगल कामना की गई।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में कार्यक्रम का शुभारंभ लॉर्ड विश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा, एचएलपीपीटी के रीजनल मैनेजर मनोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को प्रेगनेंसी मैनेजमेंट और गर्भ रक्षा की सही जानकारी दी गई। प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि महिलाओं के लिए आओ सखी खुलकर बात करें कार्यक्रम चालू है। महिलाओं और किशोरियों के व्यक्तिगत स्वास्थ्य के कार्यक्रम समय-समय पर संचालित किए जाते हैं। आरोग्यम फार्मेसी के प्रोपराइटर रोहन ने गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट उत्पादों के पैकेट निशुल्क उपहार में दिए। गर्भ रक्षा मंत्र के साथ समस्त गर्भवती महिलाओं के लिए उत्तम स्वास्थ्य, सहज प्रसव और स्वस्थ गर्भ स्वस्थ शिशु के जन्म के लिए मंगल कामना की गई। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ़ गुंजन ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। नर्सिंग मैनेजर अंजलि, शिवानी, अनु, सविता, नीतू, ममता का कार्यक्रम में सहयोग रहा। कार्यक्रम में मनोज, अमित, ललिता शर्मा, नगमा का सहयोग रहा।