संवाद न्यज एजेंसी
जलालाबाद। भारत लोक शिक्षा परिषद एकल अभियान के अंतर्गत गंदेवाड़ा गंगा यमुना संगम पर एकल अभियान द्वारा पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रदीप पुंडीर विश्व हिन्दू परिषद ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डॉ़ नरेश शर्मा ने 74 लोगों को परामर्श दिया। एकल भाग आरोग्य योजना के प्रमुख सपना ने बताया कि एकल अभियान के माध्यम से गांव-गांव में आरोग्य योजना को लेकर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्रामवासी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गांव में छोटी-छोटी बीमारियां उत्पन्न न होने पाए इसके लिए जानकारी दी गई। शिविर में प्रखंड मंत्री अर्जुन, शिवचरण, सुधीर, अर्पित, सचिन, आचार्या प्रियंका, पूजा, शालू, तनु, प्रीति का सहयोग रहा।