फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
-सत्य धर्म पब्लिक स्कूल में स्थापना दिवस पर हुआ हवन-पूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव राझड़ स्थित सत्य धर्म पब्लिक स्कूल में 25वां स्थापना दिवस हवन पूजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पिछले साल के परीक्षा परिणाम में पहला तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्कूल में स्थापना दिवस पर सुबह हवन यज्ञ किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेशचंद पंवार, प्रबंधक मयंक पंवार, प्रधानाचार्य सुधीर कुमार, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद पिछले साल के परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा नौ की छात्रा ईशा और कक्षा एक की छात्रा इशिका ने बराबर 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप करने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें