फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा प्रत्याशी सेठपाल सिंह ने किया नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कैराना। भाजपा पार्टी के प्रत्याशी सेठपाल सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।
पहली बार नगर निकाय चुनाव में कैराना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह के भतीजे सेठपाल सिंह को भाजपा पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सेठपाल सिंह ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने कलस्यान चौपाल पर अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विकास, शिक्षा व रोजगार के मुद्दो को लेकर वें चुनाव लड़ रहे हैं। शहर में और अधिक विकास हो इसको लेकर जनता उन्हें वोट करेगी। जीतने के बाद वे नगर में विकास कार्योेें को प्राथमिकता देंगे। इस दौरान कैराना नगर निकाय चुनाव प्रभारी करुनेश नंदन गर्ग, नगर निकाय संयोजक अनिल चौहान, दामोदर सैनी, शक्ति सिंघल, अनुज चौहान, अतुल मित्तल, सतीश कश्यप, भूरा कुरैशी व शराफत खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें