भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें
कैराना। बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभाकक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कहा कि कोरोना वायरस सभी देशों में फैलता जा रहा है। हमें अपने आसपास साफ सफाई पर ध्यान देने के अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। डॉक्टर शेखर गुप्ता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति से बात करते समय कम से कम एक मीटर की दूरी होनी चाहिए। हाथों को सैनिटाइजर से बार बार साफ करना चाहिए। खांसी, नजला, जुकाम, बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति दूसरे देश से आता हो तो उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हेमराज पुंडीर, डाक्टर रीतू, डॉक्टर मीनाक्षी, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार के अलावा समस्त वार्ड सभासद व कर्मचारी मौजूद रहे।