फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से बचिए, सुरक्षित चलिए

Tue, 09 Jan 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
information - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जनपद की सड़कों पर दौड़ रही प्राइवेट बसों में छात्र खतरनाक सफर कर रहे है। कोई बस के जाल पर लटकर तो कोई छत पर खड़े होकर जानजोखिम में डाल रहा है। इस ओर न तो पुलिस प्रशासन और न ही बस चालक एवं परिचालक का कोई ध्यान है। किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के शामली-कुड़ाना-भौरा मार्ग पर सुबह के समय बस शामली आ रही थी। इसमें कुछ छात्र तो बस के पीछे लगी सीढ़ी पर लटके नजर आए तो कुछ छत पर खड़े थे। बस की सीटें खाली होने के बावजूद छात्र बस की छत पर सफर कर रहे थे। ऐसा हाल शहर के कैराना, झिंझाना, काबड़ौत और कुड़ाना रोड पर आम है। कभी भी पुलिस प्रशासन छात्रों को छत पर बैठाकर सफर करने से नहीं रोकती है। न ही खुद बस चालक, परिचालक छात्रों को ऐसा सफर करने से रोकते है। यदि ऐसी घटनाओं पर
जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

उधर, शामली में बुढाना-कांधला मार्ग पर एआरएम और एआरटीओ ने संयुक्त रुप से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर दो प्राइवेट बसो को बंद कराया जबकि एक बस का चालान किया। एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि शामली-बुढ़ाना मार्ग, शामली-गंगोह मार्ग, शामली-भौंराकलां मार्ग, शामली- गढ़ीपुख्ता- ऊन मार्ग पर डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। तीन जनवरी को डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन


एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि शहर के सभी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि बसों की छतों पर या जाल पर लटकर छात्र यात्रा कर रहे हैं तो बस चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्कूल संचालकों भी गांव से आने वाले छात्रों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। इसके साथ ही छोटे डग्गामार वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा, जिससे वाहन चालक यात्रियों की जान से कोई खिलवाड़ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें