झिंझाना। गांव बिड़ौली सादात में घेर में बंधे दो पशुओं को जलाने की कोशिश की। गांव बिड़ौली सादात निवासी ग्रामीण आस मौहम्मद की दो भैंस घेर में बंधी थी। बुधवार रात अज्ञात लोगों ने भैंसों के ऊपर पेट्रोल डालकर उनको जलाने की कोशिश की। आहट होने पर बराबर के कमरे में सो रहे मालिक ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर बिड़ौली चौकी प्रभारी को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।