फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: विद्युत विभाग की टीम को दौड़ाकर पीटा, सरकारी कागजात फाड़े, अफसरों ने भागकर बचाई जान

Thu, 12 Jan 2023 11:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : विद्युत विभाग की टीम को दौड़ाकर पीटा गया। सरकारी कागजात भी फाड़ दिए गए। वहीं इस दौरान अफसरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर के मोहल्ला पंसारियान में गुरुवार को चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। टीम को दौड़ाकर पीटा और सरकारी कागजात फाड़ दिए। टीम में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट बिजलीघर के जेई सौरभ कुमार, आदर्श मंडी बिजलीघर के जेई अनिल कुमार, टीजीटू विपिन सरोहा और संविदाकर्मी सेठपाल, आदेश, अक्षय, राजीव कुमार और राकेश गुरुवार सुबह मोहल्ला पंसारियान नई बस्ती में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान फरीदा पत्नी महबूब के विद्युत मीटर से पूर्व कट लगाकर बिजली चोरी होती पाई गई। उन्होंने उपभोक्ता को बुलाया तो लोग एकत्र हो गए। 

आरोप है कि इन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए टीम पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ाकर पीटा और सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। वहां से किसी तरह भागकर टीम ने जान बचाई। 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। विद्युत विभाग की टीम की तहरीर पर पुलिस ने वसीम और उसके पुत्रों हसीन, सुहेल, मोहसिन, अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTO: जोशीमठ की तरह यूपी के बागपत में घर छोड़ने को मजबूर लोग, जमीन धंसने से 25 मकानों में आईं मोटी दरारें

टीम पर लगाया जबरन घर में घुसने का आरोप
आरोपी पक्ष इस घटना के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग की टीम पर जबरन घर में घुसने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विद्युत विभाग की टीम के साथ हाल में हुई मारपीट की घटना
17 अगस्त 2022 को शेखुपुरा में विद्युत विभाग की टीम चेकिंग के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
28 अक्तूबर 2022 को कांधला के मोहल्ला मौलानान में बकाया बिल पर विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर हमला।
23 नवंबर 2022 को कांधला क्षेत्र के गांव जिड़ाना में विद्युत मीटर लगाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला।

नलकूपों पर मीटर लगाना भी बना मुसीबत
विद्युत विभाग को अपनी 100 दिन की कार्ययोजना के तहत पिछले वर्ष नवंबर माह में जिले के 34,126 नलकूपों पर मीटर लगाने थे। लेकिन किसानों के जबरदस्त विरोध के चलते विभाग 10 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाया। कई गांवों में विभाग की टीम को बैरंग ही लौटना पड़ा, जबकि कई गांवों में नलकूपों पर लगाए गए मीटर ग्रामीणों ने उखाड़कर वापस जमा करा दिए।

यह भी पढ़ें: 11 तस्वीरें: डी-84 गैंग के हिस्ट्रीशीटर का आतंक खत्म, एनकाउंटर में हुआ ढेर, गोली चलाने में माहिर था इनामी साजन
विज्ञापन

बिजली विभाग के जिले के आंकड़े
जिले में बिजली उपभोक्ता - 2,56,580
ग्रामीण उपभोक्ता- 1,97,068

शहरी उपभोक्ता- 59,543
जिले में नलकूप की संख्या- 34,126

सात घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर
विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

गुरुवार को विद्युत विभाग के एसडीओ ओपी बेदी के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई व इस्सोपुर खुरगान में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान छापा मरते हुए सात घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिनके केबिल काटकर जब्त कर लिए गए। इसके अलावा 65 बकाएदारों के कनेक्शन विच्छेदन किए गए और साढ़े 11 लाख रुपये भी बकाया वसूले गए। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें