फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बंदरों ने किया हमला, जान बचाने को छत से कूदी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-नगर पंचायत अध्यक्ष से की बंदरों को पकड़वाने की मांग

जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला अलीहसन में सुबह के समय कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवती छत से कूद गई, जिसे गंभीर हालत में गंगोह के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला अलीहसन निवासी 18 वर्षीय जयोति पुत्री सतपाल सुबह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने ज्योति पर हमला कर दिया। ज्योति जान बचाने के लिए छत से कूद गई। गंभीर रूप से घायल युवती को गंगोह के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्योति के हाथ में दो जगह फ्रैक्चर व सिर में गंभीर चोट लगी है। कस्बे के कई वार्डों में बंदरों का आतंक है। इनके चलते लोगों का छतों पर जाना भी दुश्वार हो गया है। बंदर खाने-पीने के सामान ले जाते हैं और सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। इतना ही नहीं छत पर रखे पानी के टैंक और फुलवारी को बंदर तहस-नहस कर देते हैं। बंदरों के हमले से महिलाएं व बच्चे पहले भी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कस्बा निवासी रोमिल कुमार मित्तल, अंकुर कुमार, राकेश कुमार वालिया, मुकेश कुमार नायक, नीरज कुमार, संजीव नारंग, इसम सिंह, अमर सिंह आदि ने नगर पंचायत अध्यक्ष से बंदरों को पकड़कर दूसरे स्थान पर छोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक ने कहा कि पहली बोर्ड मीटिंग में ही बंदरों के पकड़वाने का प्रस्ताव पास कराया जाएगा। कस्बे वासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें