कैराना। छह महीने से फरार चल रहे शराब की भट्ठी चलाने के आरोपी के घर पर पुलिस ने कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया है।
कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि तीन अप्रैल को पुलिस ने शामली रोड पर एक बाग में छापा मारकर शराब बनाने की भट्टी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि दो आरोपी फरार हो गये थे। बाद में एक अन्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जबकि शौकीन पुत्र यामीन निवासी मोहल्ला आलखुर्द फरार चल रहा था। अदालत से शौकीन के घर पर धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपी के अदालत में हाजिर नही होने पर पुलिस अदालत से आदेश प्राप्त करके जल्द ही आरोपी के घर की कुर्की करेगी। संवाद