हमले के आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के घर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिए।
25 अक्तूबर को गांव मन्ना माजरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें एक पक्ष के दो युवक गोली लगने से घायल हो गए थे। मामले में जानलेवा हमले के आरोप में सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में फरार चल रहे सरवर व उस्मान निवासी मन्ना माजरा के विरुद्ध अदालत से आदेश पर उनके घरों की कुर्की कार्रवाई के नोटिस चस्पा किए गए हैं।