लूट के आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कांधला। गांव कनियान निवासी धर्मेंद्र सितंबर 2018 को बाइक से कस्बे में किसी कार्य से आ रहा था। कनियान नहर पटरी पर दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए उससे बाइक लूट ली थी। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश अनिल निवासी एलम को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा बदमाश अंकुर फरार हो गया था। घटना के बाद से अंकुर फरार चल रहा है। अंकुर के फरार चलने पर बृहस्पतिवार शाम को एसएसआई रविंद्र सिंह और एसआई संदीप कुमार ने कस्बा एलम में पहुंचकर मुनादी कराई। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने फरार बदमाश के घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। एसएसआई ने बताया कि अगर जल्द ही आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।