फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसी एंबुलेंस, तड़पता रहा मरीज

विज्ञापन
शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को शामली शुगर मिल के सात घंटे बंद रहने का असर बृहस्पतिवार को भी शहर में नजर आया। सुबह नौ बजे गन्ने से लदी बुग्गी और वाहनों से शहर अट गया और दोपहर 12 बजे तक शहर जाम से जूझता रहा। इस जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस में आग से झुलसा व्यक्ति था। जिसको किसी तरह अस्पताल तक पहुंचा गया। आए दिन की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी की वजह से बुधवार को सात घंटे शुगर मिल बंद रही थी। तौल बंद होने से बुधवार को भी शहर जाम से जूझा था। मिल बंद होने की जानकारी पर बहुत से किसान जो गन्ना लेकर मिल आने वाले थे वह भी घर पर ही रुक गए। ये किसान बृहस्पतिवार को अपना गन्ना लेकर सुबह ही पहुंचने शुरू हो गए। ऐसे में शहर में सुबह आठ बजे से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया। सुबह नौ बजे शहर के वीवी इंटर कालेज रोड, एमएसके रोड पर जाम के हालात बन गए थे। वीवी इंटर कालेज रोड पर वाहन आडे़ तिरछे होने के कारण जाम लग गया, जो एमएसके रोड तक बढ़ गया। शुगर मिल रोड गन्ने की बुग्गी से पूरी तरह बंद हो चुकी थी।
हालांकि यातायात पुलिस और शुगर मिल के सिक्योरिटी गार्ड्स ने अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट के बाहर और भिक्की मोड़ पर व्यवस्था बनाकर गन्ने के वाहनों को सड़क के एक साइड में लगवाया, लेकिन गन्ने के वाहन अधिक होने की वजह से ये हालात दोपहर करीब साढ़े 11 बजे तक बने रहे। करीब ढाई से तीन घंटे जाम से शहर जूझता रहा। वहीं, मालैंडी गांव में मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। इसमें सुखबीर नाम का युवक झुलस गया था। सरकारी स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से उसे शामली सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन एमएसके रोड पर गन्ने के वाहनों से लगे जाम में एंबुलेंस फंस गई। जिसमें काफी देर तक सुखबीर कराहता रहा। काफी मशक्कत के बाद यातायात पुलिस वालों ने इसे निकलवाया और सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

गलत साइड वाहनों से बढ़ी मुश्किल
शहर में जाम की वजह रांग साइड वाहन भी रहे। कुछ लोगों ने शार्ट कट के चक्कर में रांग साइड से वाहन निकालने शुरू कर दिए। बुढ़ाना रोड पर रेलवे फाटक के निकट इसी वजह से जाम लगा तो यातायात पुलिस वहां पहुुंच गई। यातायात निरीक्षक भंवर सिंह ने बताया कि रांग साइड चलने वाले वाहनों के ई चालान करने शुरु कर दिए । भंवर सिंह के अनुसार चार गन्ने के वाहन ओवर हाईट थे। उनके भी ई-चालान कर दिए गए हैं। करीब 45 वाहनों के चालान यहां पर किए गए हैं।
कोट
शुगर मिल बंद रहने का असर दो दिन तक रहता है। बुधवार को मिल दिन में बंद रही थी इस वजह से बृहस्पतिवार को दो दिन के इंडेंट का गन्ना बढ़ गया इसी वजह से वाहन अधिक हो गए थे हालांकि मिल प्रशासन के सिक्योरिटी गार्ड्स ने भी व्यवस्था बनाई थी। जाम की स्थिति कुछ ही देर रही। - दीपक राणा सीनियर कैन मैनेजर शामली शुगर मिल

शामली घर में आग लगने से झुलसा मालैंडी गांव का युवक।- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ने से लदी ट्रैक्टर टॉलियों से वीवी इंटर कालेज रोड पर लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली में गन्ने से लदी ट्रैक्टर टॉलियों से एमएसके रोड पर लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें