फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोहरे की चादर ओढ़े सड़क पर चले लोग

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में कोहरे में स्कूल जाते बच्चे । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान शीतलहर चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। सुबह के समय बच्चे स्कूलों में ठिठुरते हुए पहुंचे। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
विज्ञापन

जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे में हल्की बूंदों की फुहारें भी पड़ती रहीं। सुबह के समय जब लोग सोकर जगे तो हर तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बहुत कम होने से लोगों को परेशानी हुई। साथ ही ठंडी हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। बच्चों को कोहरे में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए। सड़कों पर वाहनों की गति बहुत कम रही। वाहनों को हेड लाइट ऑन करके चलना पड़ा। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटने पर धूप निकली, लेकिन धूप हल्की होने के कारण ठंड के आगे बेअसर रही। हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सुबह के समय ठंड के चलते बाजारों में भी सूनापन छाया रहा। धूप निकलने के बाद बाजारों में लोगों ने पहुंचकर खरीदारी की। शाम चार बजे के बाद फिर से ठंड शुरू हो गई। लोग जल्द ही घरों में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें