फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न पहुंचने पर एटीएम रहे ठप

Tue, 15 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। नोट बंदी के बाद बैंकों की व्यवस्था भी चरमरा गई है। मंगलवार को अधिकांश बैंकों में कैश की किल्लत रही, तो एटीएम शोपीस बने रहे। शहर के कुछ एक एटीएम को छोड़कर अधिकांश पर गेट बंद रहा। वहीं, बैंक शाखाओं में रुपये जमा करने वालों और नोट बदलवाने वालों की लाइन लगी रही। 
विज्ञापन


मंगलवार को सर्वाधिक भीड़ एमएसके रोड स्थित एसबीआई, बुढ़ाना रोड पर स्टेट बैंक आफ पटियाला और पालिका मार्केट तथा मार्शगंज मंडी स्थित पीएनबी शाखा पर रही। इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सहित कई बैंक शाखाओं में कैश न होने के कारण ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा, सिर्फ वहां पुराने नोट जमा कराने का ही कार्य हो सका। 

उधर, शहर के एटीएम का यह हाल रहा कि ग्राहक जहां भी जाएं, वहां कैश न होने की समस्या सामने नजर आई। पीएनबी का पालिका मार्केट स्थित एटीएम बंद मिला। धीमानपुरा स्थित कार्पोरेशन बैंक आफ इंडिया का एटीएम, यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया का भिक्की मोड, माजरा रोड पर आंध्रा बैंक का एटीएम, रेलवे स्टेशन पर एसबीआई का एटीएम, बुढ़ाना रोड पर आईसीआईसीआई का एटीएम और एमएसके रोड पर एसबीआई के एटीएम से भी रुपये नहीं निकल पा रहे थे। बैंक शाखाओं पर मंगलवार को भी भारी भीड़ रहने के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी।      सीओ सिटी निशांक शर्मा ने कई बैंक शाखाओं पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें