शामली स्थित हनुमान धाम पर खुला पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम।
- फोटो : SHAMLI
बैंकों की हड़ताल में एटीएम ने भी दिया धोखा
शामली। बुधवार को हुई बैंकों की हड़ताल के साथ ही जिला मुख्यालय के एटीएम भी धोखा दे गए। कुछ एटीएम को छोड़कर बाकी एटीएम से लोगों को पैसा नहीं मिल सका। कई एटीएम तो बंद रहे। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय पर विभिन्न बैंकों के करीब 30 एटीएम है। बुधवार को बैंकों की हड़ताल के दौरान शहर के हनुमान रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक और धीमानपुरा में कारपोरेशन बैंक के एटीएम में तो पर्याप्त धनराशि मिली। लेकिन हनुमान रोड़ स्थित ऑरियंटल बैक का एटीएम और रेलवे स्टेशन का एटीएम बंद मिला। कोतवाली रोड के पास पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम तो खुला मिला लेकिन उसमें कैश नहीं था। बैंकों की हड़ताल और एटीएम से भी पैसा नहीं मिलने से लोग परेशान घूमते रहे।