फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 29 नवंबर तक संपूर्ण गन्ना भुगतान का आश्वासन, धरना समाप्त

Sun, 24 Nov 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। पिछले साल के बकाया भुगतान करने की मांग को लेकर ऊन गन्ना समिति पर धरने के तीसरे दिन भाकियू के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ने अपने दो साथियों के साथ आत्मदाह की घोषणा कर दी। इस पर प्रशासन में खलबली मच गई। आनन फानन में धरने पर एसडीएम, सीओ पहुंचे। मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद 29 नवंबर तक संपूर्ण भुगतान करने करने की अधिकारियों घोषणा के बाद किसानों का बेमियादी धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सुपीरियर फूड ग्रेंस प्राइवेट लिमिटेड ऊन पर 21 करोड़ रुपया गन्ना भुगतान का बकाया है। 20 नवंबर तक गन्ना भुगतान करने के आश्वासन पर मिल प्रशासन खरा नहीं उतरा जिस पर गुस्साए किसानों ने ऊन गन्ना समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए इंडेंट भी काटने नहीं करने दिया।
शुक्रवार को धरने पर मिल और अन्य अधिकारियों के न पहुंचने पर भाकियू के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ने दो साथियों के साथ आत्मदाह की घोषणा कर दी। इस पर एसडीएम अर्चना शर्मा, सीओ कैराना श्यामसिंह, थानाध्यक्ष झिंझाना धर्मेंद्र सिंह धरने पर पहुंचे। वार्ता के दौरान किसानों ने ऊन चीनी मिल पर अवैध रूप से नगद गन्ना खरीद करने, गत पेराई सत्र का बकाया 21 करोड़ रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाया। मिल के वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने यूनिट हेड को मौके पर बुलाने की मांग की। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी काफी देर तक वार्ता चलती रही। बाद में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया ने 29 नवंबर तक सभी समितियां के भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन किसान नहीं माने। एसडीएम के समझाने पर भाकियू के प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ने धरने को स्थगित करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि 29 नवंबर तक भुगतान नहीं होता है तो किसान तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दाैरान नीरज पहलवान, राजेंद्र सिंह, सनोज टोड़ा, राजेंद्र खोडसमा, हरेंद्र प्रधान, प्रमोद कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र चिकारा, राजवीर सिंह, मोहित, देवेंद्र सांपला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें