फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खनन क्षेत्र में सहायक आयुक्त ने छापा मारा, पोकलेन कब्जे में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौसाना। भडी-लक्ष्मीपुरा गांव में आवंटित खनन के पट्टे पर बुधवार रात सहायक आयुक्त ने सहारनपुर पुलिस के साथ छापा मारा। इस दौरान अवैध खनन होते पाया गया। जिसके बाद शामली जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर खनन अधिकारी,उपजिलाधिकारी ऊन व सीओ कैराना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक पोकलेन मशीन को कब्जे में लिया।
चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव भड़ी-लक्ष्मीपुरा स्थित यमुना नदी में तीन महीने के लिए मियादी पट्टे का आवंटन किया गया था। ग्रामीण शुरू से ही पट्टे की भूमि व पंचायत की संरक्षित भूमि पर अवैध खनन की शिकायत कर रहे थे। लेकिन जिले के प्रशासनिक अधिकारी शिकायतों को टालते रहे। जिसके बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे सहायक आयुक्त सहारनपुर रामैया आर, सहारनपुर पुलिस के साथ भड़ी-लक्ष्मीपुरा स्थित यमुना नदी पहुंची और मौके पर जेसीबी व पोकलेन मशीनों से अवैध खनन पाए जाने पर डीएम व खनन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर खनन अधिकारी वशिष्ट यादव, एसडीएम निकिता शर्मा, सीओ कैराना अमरदीप मौर्या व एसएचओ झिंझाना अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर दर्जनों डंपर रेत भरवाने के लिए यमुना नदी में मौजूद रहे। सहायक आयुक्त ने इस कार्रवाई के तुरंत बाद डीएम को पट्टे के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें