फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विवाहिता की हत्या की पैरवी करने पर मारपीट और धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कांधला में एक सप्ताह पूर्व हुई साहिबा की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने की रंजिश में हत्यारोपी के मौसा व दो अन्य ने मृतका के चाचा के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 3 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला अफगानान निवासी अकबर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 फरवरी को कांधला में उसकी भतीजी साहिबा की उसके ही पति गुलबहार उर्फ गुलनवाज सुलतान ने हत्या कर दी थी। वह हत्या के मुकदमे की पैरवी कर रहा है। इसके चलते हत्यारोपी का मौसा कादिर निवासी मोहल्ला अफगानान उससे रंजिश रखता है। 4 फरवरी की शाम करीब पौने 5 बजे वह मस्जिद हुसैनिया में नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कादिर व उसका पुत्र नदीम व मोहसीन निवासी मोहल्ला अफगानान उसको गाली देने लगे। आरोपियो ने उसके ऊपर बाइक की चाबी व लात घुसों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर अन्य लोगों के आने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि मामले में कादिर व उसके पुत्र नदीम, मोहसीन निवासी मोहल्ला अफगानान के विरद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें