फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मासूम का शव लेकर तीन राज्यों में घूूमा हत्यारोपी

विज्ञापन
शामली में हत्यारोपी हिमांशु सैनी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पाठक परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी द्वारा बालक का शव कार में डालकर तीन राज्यों में घूमने के बावजूद कहीं पर भी पकड़े नहीं जाने पर पुुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर कहां रही पुलिस की चेकिंग? किसी भी चौकी अथवा थाने की पुलिस चेकिंग में आरोपी को पकड़ क्यों नहीं सकी।
विज्ञापन

पंजाबी कालोनी में पाठक परिवार के चार सदस्यों की हत्या करके आरोपी ने भागवत का शव कार की डिग्गी में डाल लिया था। उसे लेकर वह यूपी, हरियाणा और दिल्ली के हाईवे तक घूमता रहा। कई थाने और चौकियां रास्ते में है लेेकिन कहीं भी पकड़ा नहीं गया। शामली से मेरठ की तरफ, वहां से मुड़कर दिल्ली और फिर पानीपत तक रास्ते में यूपी, दिल्ली और हरियाणा राज्य हैं। तीनों राज्यों में कई हाइवे भी आरोपी ने पार किए। कई टोल बैरियर भी पड़े हैं लेकिन रास्ते में उसकी कार को किसी ने रोका नहीं। कहीं भी उसकी चेकिंग नहीं हुई। मीडिया कर्मियों ने भी जब हिमांशु से पूछा तो उसने बताया कि रास्ते में कई थाने, चौकी और टोल मिले लेकिन उसकी कहीं चेकिंग नहीं हुई। ऐसे में पुलिस की सतर्कता और चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। घटनास्थल से कार लेकर निकला और धीमानपुरा बाईपास की तरफ से गया था। वहां भी पुलिस तैनात रहती है। पुलिस आए दिन वाहनों की चेकिंग और सतर्कता का दम भरती है लेकिन ये सिर्फ कागजी ही नजर आते हैं। इस घटना के बाद पुलिस को इस संबंध में विचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें