फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजात नहीं दिखाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 03 May 2019 12:24 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। आयकर विभाग की टीम ने आयकर अधिकारी टीडीएस दुष्यंत कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान लेखाधिकारी कार्यालय अधिकांश कागजात नहीं दिखा पाए।  जिस पर वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

जिले के आयकर अधिकारी टीडीएस दुष्यंत कुमार के नेतृत्व टीम ने बृहस्पतिवार को वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय (बेसिक शिक्षा) शामली का निरीक्षण किया।

इस दौरान वेतन भोगियों को किए गए वेतन भुगतान में से धारा 80सी आदि के तहत दी गई छूट, गृह ऋण के ब्याज आदि की कटौती के दस्तावेजों की जांच की गई। लेखाधिकारी कार्यालय अधिकांश कागजात नहीं दिखा पाए। जिस पर संबंधित स्पष्टीकरण मांगा गया है। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय द्वारा बताया गया कि छूट संबंधी दस्तावेज खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखे जाते हैं, परंतु कोई भी खंड कार्यालय किसी भी वर्ष के दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

इस संबंध में आयकर कार्यालय द्वारा नोटिस जारी करके दस्तावेज मंगाकर जांच की जाएगी। आयकर अधिकारी टीडीएस ने बताया कि निरीक्षण में यह भी पाया गया कि टीडीएस की कटौती मासिक समान किश्तों में की जानी चाहिए, परंतु ऐसा नहीं किया जा रहा था। आयकर अधिकारी ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा शीघ्र ही टीडीएस के प्रावधानों की जानकारी देने हेतु एक सेमिनार किया जाएगा जिसमें वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के साथ साथ सभी खंड अधिकारी कार्यालयों के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। मौके पर आयकर अधिकारी मनमोहन सिंह, अशोक पुष्कर, आयकर निरीक्षक संजीव शुक्ला, रोहित कुमार एवं  राजकुमार जैन  का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें