कांधला (शामली)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने वाले कांधला के आशुतोष ब्रहमचारी ने कहा कि पुलिस उन्हें और पीड़ितों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करा रही है, जिसके कारण इस बार वह होली का पर्व नहीं मनाएंगे।
आशुतोष ब्रह्मचारी का कहना है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से लगातार उनके पक्ष के लोग धमकी दे रहे हैं। उन्हें और पीड़ितों को जल्द मारने की बात कहीं जा रही है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है। अब तो घर में भी डर लग रहा है। कहा कि कार्रवाई और सुनवाई नहीं होने के कारण इस बार होली का पर्व नहीं मनाया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को भी पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।