फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आशा कार्यकत्री का मोबाइल और थैला छीना

Wed, 12 Mar 2025 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान में महिला का मोबाईल छीनकर भागता बदमाश ।  विडियो
विज्ञापन
कांधला। नगर के मोहल्ला जैन स्थानक सरावज्ञान में अज्ञात चोर ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकत्री सविता से मोबाइल और थैला छीन लिया और भाग गया। आरोपी पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी सविता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशा के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को महिला स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर जा रही थी। महिला के अनुसार,जब महिला जैन स्थानक छत्ते वाली गली से अपने घर जा रही थी। उसी समय नकाबपोश बदमाश महिला की पीछा करते हुए गली में पहुंच गया और महिला का मोबाइल और थैला छीन लिया। थैले में 700 रुपये थे। शोर शराबा होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया मगर वह हाथ नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। कैमरे में आरोपी जाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें