शामली कलक्ट्रेट पर धरना देती संगिनी और आशा कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
- फोटो : 1
बनत। अखिल भारतीय संगिनी व आशा वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आशा संगिनियों और आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं को 21 हजार रुपये तथा आशा संगिनियों को 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की गई। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र जारी करने, आपातकालीन स्थिति में कार्य करने पर प्रतिदिन 700 रुपये के हिसाब से भुगतान करने, दुर्घटना एवं मृत्यु बीमा की सुविधा देने, टीए-डीए यात्रा भत्ता देने तथा सेवानिवृत्ति के बाद 12 लाख रुपये की राशि दिए जाने की मांग की गई।
आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन स्तर पर ज्ञापन दे रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने शासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में बबीता, निर्मला, रेखा, गीता, सरिता, कविता, सोनत, अमा, दीपा, संगीता, पिंकी, कुसुम और सीमा सहित अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।